लेटेस्ट तकनीक से लड़कियां खूबसूरत बना रहीं नाखून
सतना शहर एेसा शहर है जहां फैशन और ट्रेंड को तुरंत फॉलो किया जाता है। जब भी कोई नया बदलाव आता है, युवा उसके लिए के्रजी हो जाते हैं। नेल आर्ट में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अभी तक नेल आर्ट में 2डी और 3डी तकनीक से वर्क किया जा रहा था, अब गल्र्स और वीमन 4डी और 5डी तकनीक से भी नेल आर्ट करवा कर अपने नाखून को और खूबसूरत बना रही हैं। इस तकनीक से बनने वाली डिजाइन काफी क्लियर होती है, लुक भी इंप्रूव होता है।
डिटेलिंग से बढ़ती है खूबसूरती
ब्यूटी और नेलआर्ट एक्सपर्ट संगीता सिंह ने कहा, अब नेलआर्ट में 4डी और 5डी का प्रयोग किया जाने लगा है। नेल पर एक्सटेंशन किया जा रहा है, जिसमें डिटेलिंग ज्यादा रहती है। इससे नाखून की खूबसूरती बढ़ जाती है। संगीता ने हाल ही में मुम्बई में आयोजित इंटरनेशनल शो में भाग लेनी गई थी। जहां पर देश-विदेश से फेमस एक्सपर्ट आए थे। उन्होंने ही भारत के लोगों को ४डी और ५डी तकनीक की जानकारी दी। फिलहाल यह अपने शहर के लिए नई तकनीक है। पर गल्र्स और वीमन का रुझान इस ओर तेजी से बढ़ रहा है।