लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी लाडली बहनों के खातों में भेजेंगे राशि
जबलपुर :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 10 जनवरी भोपाल में कुशभाउ ठाकरे कॉन्वेशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की सभी लाभार्थी बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से राशि का अंतरण करेंगे। प्रदेश भर की लाडली बहनों के बैंक खाते में राशि भेजने का यह समारोह सुबह 11 बजे से होगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय समारोह से जबलपुर जिले की 3 लाख 89 हजार 989 लाभार्थी बहनों के खाते में भी 1 हजार 250 रूपये के मान से राशि अंतरित करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एम.एल. मेहरा के अनुसार लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित करने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण नगर निगम जबलपुर के सभी जोन कार्यालयों, जिले के सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायत मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों से किया जायेगा। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के व्हीसी कक्ष से भी लाभार्थी बहनें वर्चुअली इस समारोह से जुड़ेंगी।